Under a special campaign by Kanker Police, a parade of monitored criminals, goon criminals, pardoned criminals and habitual criminals was taken in Kanker Police Station.
थाना कांकेर, जिला- उत्तर बस्तर कांकेर.
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.08.2025 को विशेष अभियान कार्यवाही के दौरान श्रीमान उ.म.नि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई.के.एलिसेला (भा.पु.से.) उ.ब.कंाकेर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के मार्गदर्शन में थाना कांकेर में निगरानी बदमाश, माफी बदमाश, गुण्डा बदमाषों का मिटिंग लिया गया एवं अन्य गुण्डा बदमाश का दिनांक 16 08.2025 को थाना परिसर में उपस्थिति कर परेड लिया गया है. जिसमे 1.संदीप ठाकुर पिता स्व.बेनी माधव, 2. प्रकाश लालवानी पिता स्व. बलराम, 3. गणेश तिवारी पिता जगतनाथ तिवारी, 4. मुकेश तिवारी पिता रमाशंकर,5. क्षितिज कैरोशिया पिता पूर्णानंद, 6. पुरूषोत्तम ठाकुर पिता चन्द्रभान, 7. प्रदीप भटट् पिता ओमप्रकाश, 8. राजेश मूर्ति पिता स्व. गोविन्द राम, 9. मनोज शर्मा पिता राजेश्वर शर्मा, 10. बादल सारथी पिता कार्तिक सारथी उपस्थित हुए।जिन्हें किसी भी प्रकार का अपराध नहीं करने का समझाईस दिया गया।साथ ही इनका रहन-सहन के बारे में पुछताछ कर आस-पास के थानों में अपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया, जिसमें उक्त का लम्बे अंतराल में किसी प्रकार की अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने का तथ्य आया है.उक्त बदमाशो और आदतन अपराधियों पर सतत नजर रखी जा रही है.यह विशेष अभियान में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में निरीक्षक.रामकुमार साव उपनिरी.सुरेन्द्र मानिकपुरी, प्रआर कृष्ण यादव, आरक्षक लिखेश्वर साहू, एवं महिला आर.अंजु कोरेटी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।



