Home Blog प्राकृतिक आपदा पीड़ित आमाबेड़ा तहसील के चार परिवारों को 16 लाख रूपए...

प्राकृतिक आपदा पीड़ित आमाबेड़ा तहसील के चार परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

0

Financial assistance of Rs 16 lakh approved for four families of Amabeda tehsil affected by natural disaster

उत्तर बस्तर कांकेर 06 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए नदी, नाला, डबरी और तालाब में डूबने से मृत्यु होने के चार प्रकरण में उनके निकटतम आश्रितों के लिए चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर द्वारा आमाबेड़ा तहसील के प्राकृतिक आपदा पीड़ित चार परिवारों को चार-चार लाख रूपए की मान से 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। आमाबेड़ा तहसील के ग्राम पुसगांव निवासी 39 वर्षीय जयलाल नुरूटी की नाला में डूबने से मृत्यु होने पर उनके परिजन श्रीमती सुखियारीन को चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्राम कोलियारी के 06 वर्षीय अंकुश सलाम की डबरी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके माता-पिता बुधऊ राम सलाम और श्रीमती बज्जोबाई सलाम के लिए चार लाख रूपये, ग्राम कोंगेरा निवासी 39 वर्षीय जनकाय मातलाम की नाला में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम आश्रित जयाराम मातलाम के लिए चार लाख रूपए और ग्राम केसुरबेड़ा निवासी 07 वर्षीय कु. सुषमा मातलाम की नदी में डूबने से मृत्यु होने के कारण उनके माता-पिता प्रसाद मातलाम और श्रीमती सरिता बाई को चार लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत राशि का भुगतान तहसीलदार अंतागढ़ द्वारा हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में किया जाएगा।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here