Home Blog स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित

0

Dry day declared on the occasion of Independence Day

उत्तर बस्तर कांकेर, 06 अगस्त 2025/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा 15 अगस्त 2025 को ‘स्वतंत्रता दिवस’ के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन जिले की समस्त देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, एफ.एल.4 (क) व्यवसायिक क्लब एवं एफ.एल.7, सैनिक कैन्टीन को पूर्णतः बंद रखे जाने के लिए आदेशित किया गया है। शुष्क दिवस के दौरान मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर ने जिले में अवैध मदिरा संग्रहण, विनिर्माण, परिवहन व विक्रय पर पूर्णतः नियंत्रण रखने के लिए जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here