Bhoomi Pujan completed for construction of prayer shed in Higher Secondary School Dhobani
धोबनी – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोबनी में प्रार्थना शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिव कुमारी अनिल साहू, जिला पंचायत सदस्य, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पुष्पा प्रदीप साहू, जनपद सदस्य बिलाईगढ़, राजीव लोचन साहू, सरपंच ग्राम पंचायत धोबनी, हरिश्चंद्र साहू उप सरपंच, तोषण लाल साहू, अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंध समिति, कोमल साहू , योगेश्वर साहू , लोचन प्रसाद साहू , जगमोहन लाल साहू , झुमुक लाल साहू , रोहित साहू , हेमलता साहू सरपंच ग्रा . पं सोहागपुर तथा बोध राम साहू, सचिव उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार की ओर से प्रधान प्राचार्य सुनील कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय के सतत विकास में समाज व जनप्रतिनिधियों के सहयोग की सराहना की।
इस मौके पर ग्रामीणजन, पालकगण, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय में शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक सुविधाजनक प्रार्थना स्थल का निर्माण करना है, जिससे विद्यार्थियों को प्रेरणादायक वातावरण मिल सके।
भूमि पूजन के साथ ही निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होने की घोषणा की गई।



