Home Blog पाटन में अभिनव स्कुल के प्रीति साहु दिखायेगी अपनी खेल कौषल

पाटन में अभिनव स्कुल के प्रीति साहु दिखायेगी अपनी खेल कौषल

0

Preeti Sahu of Abhinav School will show her sports skills in Patan

पुसौर / अभिनव स्कुल पुसौर के कक्षा 11 वीं में अध्ययनरत छात्रा प्रीति साहु जिला स्तरीय वेट लिफ्टिींग खेल में अपना नाम पहला दर्ज कराने के बाद अब संभाग स्तर में भी बाजी मार ली है जो अब प्रदेष के पाटन में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ये अपनी खेल कौषल का प्रदर्षन करेगी। जानकारी के मुताविक राज्य शासन खेल मंत्रालय द्वारा जारी खेल कैलेण्डर के अनुसार बिलासपुर में संभाग स्तरीय विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ जिसमें अभिनव विद्या मंदिर पुसौर की कक्षा 11वीं वाणिज्य की छात्रा कु प्रीति साहू ने सीनियर वर्ग बालिका में 30 कि ग्रा वेटलिफ्टिंग में सभी संभाग के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए राज्य स्तरीय खेल में अपना चयन करवा कर अपनी खेल प्रतिभा को निखारने में कामयाब रही है। ज्ञात हो कि कु प्रीति साहू पुसौर के गौरा साहू की बेटी है। कु प्रीति साहू सायकल पोलो एवं साइकिलिंग में राष्ट्रीय स्तर की चैंपियन रही है। इस उपलब्धी पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मानी मोहित सतपथी, उपाध्यक्ष उमेश कुमार सावए अभिनव शिक्षण समिति अध्यक्ष दिलीप पांडेय, उपाध्यक्ष डोलेश्वर गुप्ता, कोषाध्यक्ष घनश्याम पटेल, विकास खंड खेल प्रभारी प्रेम नायक एप्राचार्य अक्षय कुमार सतपथी, पी टी आई राहुल वैष्णव, फूल चंद गुप्ता, संतोष पटेल, लेक्रास राज्य एसोसिएशन सचिव देव अवतार चौधरी, अभिनव सतपथी आदि ने बधाई दी।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here