Home Blog कोलता समाज के आचंलिक सभा का बैठक संपन्न

कोलता समाज के आचंलिक सभा का बैठक संपन्न

0

The meeting of the regional assembly of Kolta Samaj concluded

पुसौर / बितेे 10 अगस्त रविवार को कोलता समाज के आचंलिक सभा का बैठक आयोजित किया गया जिसमें शाखा सभा के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे । उपस्थित सदस्यों ने सर्व सम्मति से लियेगये निर्णय अंतर्गत दिनांक 7.9.25 को नवाखाईध्बंधु मिलन समारोह को आयोजित करने हेतु सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया जिसमें सभी को पारंपरिक परिधान सहित नव कलेवर में कुछ अलग अंदाज में नवाखाई मिलन समारोह को एक नये अंदाज में करना है। इसमें कोल्ता समाज के सभी लोगों की सहभागिता हो इसलिये प्रत्येक ग्राम व प्रत्येक परिवार तक निमन्त्रण पत्र ससम्मान प्रेषित किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी शाखा व ग्राम प्रतिनिधि का होगा। उक्त कार्यक्रम में प्रत्येक परिवार से तन मन व धन से सहयोग लिया जायेगा जो स्वेच्छा से होगा लेकिन इसमें आवष्यक रूप् से सभी परिवार से सहयोग ली जायेगी। निमंत्रण कार्ड, बेनर, फ्लैक्सी आदि बनाने की जिम्मेदारी कर्मचारी प्रकोष्ठ व आचंलिक पदाधिकारी का होगा। इस हेतु आगामी बैठक 17ण्8ण्25 को किया जाना प्रस्तावित है तब तक शाखा सभा अपने शाखा में बैठक आयोजित कर लेंगे। कार्यक्रम में हमारी संस्कृति को जोडने का प्रयास किया जायेगा। उक्ताषय की जानकारी समाज के आंचलिक अध्यक्ष जगन्नाथ प्रधान ने देते हुये कहा नवाखाई मिलन समारोह हमारे समाज के लोगों द्वारा पिछले कई वर्शो से आयोजित होता रहा है जो समाज को एक परिवार के रूप में जोडने में मददगार साबित हो रहा है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here