Home छत्तीसगढ़ रेलवे जोन के महाप्रबंधक से मिले विधायक ब्यास कश्यप, नैला रेलवे स्टेशन...

रेलवे जोन के महाप्रबंधक से मिले विधायक ब्यास कश्यप, नैला रेलवे स्टेशन में मूलभूत सुविधा विस्तार की मांग की

0

 

जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने बिलासपुर रेलवे जोन के महाप्रबंधक श्री आलोक कुमार से भेट कर जिला मुख्यालय स्थित नैला रेलवे स्टेशन में मूलभूत सुविधा विस्तार, रेलवे स्टेशन के दोनो ओर स्थित रोड जो कि बहुत ही संकरी है जिसके कारण आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है, उस रोड के चौड़ीकरण की मांग की। इसके अलावा क्षेत्र वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग नैला रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण के संबंध में भी महाप्रबंधक रेलवे से सार्थक चर्चा हुई।

Ro.No - 14097/148

चर्चा के अनुक्रम में रेलवे स्टेशन नैला में गोंडवाना एक्सप्रेस एवम साउथ बिहार एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग भी की गई है। ज्ञात हो कि नैला से बड़ी संख्या में लोगो का दैनिक आवागमन राजधानी रायपुर तक होता है। इन दोनो ट्रेनों के स्टॉपेज नैला स्टेशन में मिलने से लोगो को बड़ी सुविधा होगी।

विधायक ब्यास कश्यप के साथ संतोष शर्मा (पप्पू महराज), रमेश सितलानी, रफीक खान, हरनारायण यादव, सैफ खान विशेष रूप से उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here