03 accused arrested for going to sell liquor in a public place and giving information about liquor consumption.
दिनांक
13.08.2025
थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
02 आरोपियों के कब्जे से कुल देशी प्लेन शराब 41 नग पौवा कुल 10.25 लीटर जिसकी कुल किमती 3280 रूपये बरामद किया गया
एक सफेद कलर के थैला के अंदर सील बंद 18 नग गोवा अंग्रेजी शराब प्रत्येक 180 एम.एल. कुल 3.24 लीटर जिसकी कुल किमती 2160 रूपये बरामद किया गया
शहर में सघन चेक पाईन्ट एवं पैदल गस्त कर कार्यवाही जारी।
पुलिस पेट्रोलिंग एवं लगातार पैदल गस्त कर अपराध की रोकथाम कार्यवाही जारी।
-00-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर श्री आई.के. एलिसेला(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) भानुप्रतापपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में शहर में दिन में पैदल, बाईक गस्त एवं रात्रि गस्त पेट्रोलिग बढ़ाकर शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो, अवैध शराब बिक्री, नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने एवं जुआ-सट्टा पर आवश्यक कार्यवाही कर शहर में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असमाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा लगातार नागरिकों से संपर्क स्थापित कर शहर में गस्त के दौरान वैधानिक कार्यवाही किया गया –
(1) आबकारी एक्ट के तहत् सार्वजनिक स्थान भवानी चैक आमापारा कांकेर में शराब सेवन करने से आरोपी विजय सोनी के विरूध.अप.क्र. 288/25 धारा-36(च) आबकारी एक्ट के प्रकरण में आरोपी विजय सोनी पिता स्व. पन्नालाल सोनी उम्र 48 वर्ष साकिन आमापारा कांकेर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
(2) आबकारी एक्ट के तहत् सार्वजनिक स्थान बर्फ फैक्टरी के पास अन्नपूर्णापारा कांकेर सेें शराब बिक्री करने जा रहे की सूचना पर आरोपी परमानंद साहू के कब्जे से कुल देशी प्लेन शराब 18 नग पौवा कुल 3.240 लीटर जिसकी कुल किमती 1440 रूपये एवं नगद 100 कुल जुमला रकम 1540 को बरामद किया गया आरोपी परमानंद साहू के विरूध थाना कांकेर में.अप.क्र. 289/25 धारा-34(1)ख आबकारी एक्ट के प्रकरण में आरोपी परमानंद साहू पिता स्व गणेश राम साहू उम्र 55 वर्ष पता ग्राम पुसवाड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
(3) आबकारी एक्ट के तहत् सार्वजनिक स्थान बर्फ फैक्टरी के पास अन्नपूर्णापारा कांकेर सेें शराब बिक्री करने जा रहे की सूचना पर आरोपी सतीश सिंह ठाकुर के कब्जे से एक सफेद कलर के थैला के अंदर सील बंद 18 नग गोवा लिखा अंग्रेजी शराब प्रत्येक 180 एम.एल. एवं एक पीला रंग के थैला के अंदर डिक्की में रखे देशी प्लेन शराब 23 नग जिसमे शेरा लिखा प्रत्येक पौवा मे 180 एम एल जुमला 7.380 बल्क लिटर किमती 4000/रुपये मिला मौके पर गवाहो के समक्ष बरामद किया गया। आरोपी के सतीश सिंह ठाकुर विरूध थाना कांकेर में.अप.क्र. 290/25 धारा-34(2)ख आबकारी एक्ट के प्रकरण में आरोपी सतीश सिंह ठाकुर पिता स्व. बेनी माधव ठाकुर उम्म्र 52 वर्ष निवासी राजापारा कांकेर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, सउनि चेतन साहू प्रधान आरक्षक कृष्णा यादव आरक्षक शैलेन्द्र शोरी, दुर्गेश सोनवानी, लिखेश्वर साहू, गजेन्द्र नागवंशी, अनिल कुमार मरकाम एवं थाना कांकेर पेट्रोलिंग टीम आरक्षक देवेन्द्र मंडावी, लोकेश पोटाई का अहम भूमिका रहा है।



