Home Blog बीजापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता जी. वेंकट बने प्रदेश उपाध्यक्ष, उन्हें मिली...

बीजापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता जी. वेंकट बने प्रदेश उपाध्यक्ष, उन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

0

Senior BJP leader of Bijapur G. Venkat became the state vice president, got a big responsibility on his birthday

 

Ro.No - 13672/156

 

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर प्रभारी एवं बीजापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व जिलाध्यक्ष जी. वेंकट को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। खास बात यह है कि यह उन्हें और एक बड़ी जिम्मेदारी मिली , जिससे कार्यकर्ताओं में दोगुनी खुशी है।

 

यह नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की अनुशंसा पर की। जी. वेंकट लंबे समय से बस्तर में भाजपा संगठन को मजबूत करने और पार्टी के प्रभाव को बढ़ाने में सक्रिय रहे हैं। बीजापुर में संगठन की कमजोरी को देखते हुए उनके अनुभव और नेतृत्व से संगठन में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में बीजापुर जिला संगठन ने उन्हें बधाई दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here