Home Blog महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा निकाला गया तिरंगा रैली , बेटी...

महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा निकाला गया तिरंगा रैली , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का गूंजा संदेश

0

Tiranga rally taken out by Women and Child Development Department, message of Beti Bachao Beti Padhao resonated

नारायणपुर @ कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री लुपेंद्र महिनाग के मार्गदर्शन पर महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत दिनांक 13 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत् महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर एवं हब के अधिकारियां एवं कर्मचारियों द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक आत्मानंद विद्यालय नारायणपुर के साथ मिलकर किया गया एवं सखी वन स्टॉप सेंटर से जय स्तंभ चौक तक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली अभियान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का बच्चों के द्वारा नारे लगाकर प्रचार-प्रसार किया गया एवं सखी वन स्टॉप सेंटर के बारे में भी प्रचार प्रसार किया गया। उक्त प्रभात फेरी कार्यक्रम में महिला संरक्षण अधिकारी किरण नैलवाल चतुर्वेदी, केन्द्र प्रशासक तरन्नुम खान सखी एवं हब के समस्त स्टॉफ एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here