A committee headed by MLA Ajay Chandrakar will audit Ram Van Gaman Path…
रायपुर। पिछली कांग्रेस सरकार में बनाए गए राम वन गमन पथ की राज्य सरकार सोशल ऑडिट कराएगी। विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान इससे जुड़े एक प्रश्न पर चर्चा के दौरान राज्य के संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि अजय चंद्राकर की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी।
Ro.No - 13848/159
अग्रवाल ने कहा कि योजना के तहत भगवान राम की जो मूर्तियां लगाई गई है उसके स्वरुप को लेकर भी कई लोगों की आपत्ति है। दरअसल प्रश्न के दौरान चंद्राकर ने राम वन गमन पथ में कुछ ऐसे स्थानों को शामिल किए जाने पर अपत्ति की जहां भगवान राम गए ही नहीं थे।



