Home Blog भारत के युवा ही भविष्य के निर्माता हैं,,,, सतकली बावरे

भारत के युवा ही भविष्य के निर्माता हैं,,,, सतकली बावरे

0

*डी ए वी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया*

*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*

Ro.No - 14097/148

मस्तूरी।डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, संगीत और नृत्य प्रस्तुत किए। कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती सतकली बावरे (जिला पंचायत सदस्य), पुत्तन दुबे, संतोष डोंगरे (सरपंच), नरसिंह पटेल (उपसरपंच), अजय सिंह, के. के. उपाध्याय, कांति कुमार साहू (पूर्व सरपंच) एवं ग्राम पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में नरसिंह पटेल ने कहा, “आजादी हमारे वीरों के बलिदान से मिली है। हमें उनके सपनों का भारत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और शिक्षा के बल पर देश के विकास में योगदान देना होगा।”

वहीं जिला सदस्य श्रीमती सतकली बावरे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, कहा कि “भारत के युवा ही भविष्य के निर्माता हैं। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, नैतिकता और समाज सेवा की भावना हमें सच्चा नागरिक बनाती है। आप सभी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाएँ। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं सहित बधाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here