Home Blog स्वतंत्रता दिवस समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ने एमसीबी में...

स्वतंत्रता दिवस समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ने एमसीबी में फहराया तिरंगा, ली परेड की सलामी, मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा

0

एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। आजादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय एमसीबी में भव्य और गरिमामय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। तिरंगे की शान और देशभक्ति के जोश से ओत-प्रोत इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचीं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान की गूंज के बीच उन्होंने पुलिस बल की सजी-धजी टुकड़ियों, एनसीसी, स्काउट-गाइड एवं विद्यालयी छात्रों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक परेड की सलामी ली।

Ro.No - 13759/40

विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वतंत्रता दिवस संदेश भी जनसमूह के बीच पढ़ा, जिसमें प्रदेश की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक एकता एवं विकास की दिशा में सरकार की प्राथमिकताओं का उल्लेख किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि हमें आजादी के मूल्यों को सहेजते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना होगा।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। मंच पर विभिन्न विभागों की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उत्साह और जोश के साथ किया गया, वहीं अंत में वंदे मातरम की स्वर लहरियों के साथ समारोह का समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here