धोबनी – सरस्वती शिशु मंदिर धोबनी में संकुल स्तरीय खेलकूद एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में संकुल के कुल 6 विद्यालयों के भैया-बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिवकुमारी अनिल साहू एवं जनपद सदस्य श्रीमती पुष्पा साहू उपस्थित थीं। साथ ही ग्राम पंचायत धोबनी के सरपंच राजीव लोचन साहू, प्रदीप साहू, जगमोहन लाल साहू, झुमुक लाल साहू, हेमलता साहू (सरपंच सोहागपुर), पंकज प्रधान, रेशम लाल पटेल, श्रीराम साहू, सेत कुमार पटेल, भूपेंद्र साहू सहित अनेक गणमान्यजन शामिल हुए।
प्रतियोगिता में खेलकूद के क्षेत्र में सरस्वती शिशु मंदिर बालपुर ने खेलकूद में चैम्पियन विजेता रहा वहीं बौद्धिक प्रतियोगिता में धोबनी विद्यालय विजेता रहा।
संकुल परिवार की ओर से भानु प्रताप चंद्रा (संकुल प्रभारी), प्रहलाद साहू (प्रधानाचार्य), भगवती साहू, लालाराम खूंटे, दौलत श्रीवास, लालजीत बंजारे, दिलीप चौहान सहित सरसीवा संकुल के आचार्य, दीदीजी एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



