Financial aid approved for the treatment of Stuti Bhivgade
कलेक्टर ने सौंपा 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक
उत्तर बस्तर कांकेर 19 अगस्त 2025/ कांकेर विकासखण्ड के ग्राम आवासपारा ठेलकाबोड़ निवासी स्तुति भिवगड़े को बेहतर इलाज के लिए कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा रेडक्रॉस सोसाइटी कांकेर की ओर से 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदाय किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पदेन सचिव डॉ. आर.सी. ठाकुर ने बताया कि आवासपारा ठेलकाबोड़ निवासी अरिजीत भिवगड़े ने कलेक्टर के समक्ष अपनी बहन स्तुति भिवगड़े की इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए आवेदन किया था। अपने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि बहन स्तुति भिवगड़े निमोनिया, सेवियर सेप्टिप और हैपेटाइटिस रोग से पीड़ित है, जिसके इलाज के लिए मदद की आवश्यकता है। उनके आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए कलेक्टर श्री नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने स्तुति भिवगड़े की बेहतर इलाज के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी के पदेन सचिव डॉ. आर.सी. ठाकुर को पच्चीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि जारी करने हेतु निर्देशित किया, जिसके परिपालन में आवेदक को अपनी बहन के इलाज के लिए 25 हजार रूपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।



