Mankhe mankhe one is true.. Chandra Prakash Surya
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रलिया में अमर शहीद गुरु बालक दास जी की 214 वीं जन्म जयंती ग्राम पंचायत रलिया में बड़े धूमधाम से मनाया गया भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सूर्या जयंती के कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए श्री सूर्या ने परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी, परम पूज्य गुरु बालक दास बाबा जी की आरती, पूजा पाठ वंदना कर आशीर्वाद लिया, श्री सूर्या ने कहां की हमें गुरु जी के बताए सत्य के मार्ग पर चलना है, एक दूसरे का सहयोग करना है, गुरु घासीदास बाबा ने हमें मनखे मनखे एक बरोबर का सन्देश दिया है, हमारा व्यवहार सबके साथ अच्छा रहना चाहिए,,गुरु जी ने गांव गांव जाकर रावटी के माध्यम से लोगों को जगाने का काम किया, परम पूज्य गुरु बालक दास जी राजा गुरु के नाम से जाने जाते थे,सूर्या ने गुरु जी के आदर्शों पर चलने एवं, नशा पान नहीं करने का संकल्प लेने का आह्वान किया, जन्म जयंती के अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य अंजलि भास्कर पटेल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि देवी प्रसाद कुर्रे, एरमसाही सरपंच प्रतिनिधि मेघनाथ खांडेकर, रलिया सरपंच शैलेंद्र सांडे उप सरपंच अश्वनी पटेल,राजकुमार कुर्रे,घासीराम भागीरथी चतुर्वेदी, गिरधर अहीरे, बलिराम पटेल, ललित राम, छोटन बाबा जी, सेवक बंजारे, मदन पात्रे, रोहित कुर्रे,राजेश बंजारे,विनोद कोसले, तिलकेश रात्रे,धनीराम कुर्रे, वीरेंद्र पात्रे, नागराज पात्रे, लोकेश तोमर, मनीष रात्रे आदि शामिल हुए।



