Home Blog पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल व नदी किनारे चल रही चार अवैध...

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल व नदी किनारे चल रही चार अवैध महुआ शराब भट्टियां ध्वस्त

0

Big police action, four illegal mahua liquor distilleries operating in the forest and riverbanks demolished

रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग ने आज सुबह अपनी टीम के साथ ग्राम जबलपुर से लगे जंगल और नदी किनारे दबिश दी। गुप्त सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर महुआ शराब का अवैध निर्माण किया जा रहा है।

Ro.No - 13672/156

पुलिस के अचानक पहुंचे, उससे पहले शराब बनाने वाले लोग मौके से भाग निकले थे, लेकिन रेड कार्रवाई के दौरान चार अलग-अलग स्थानों पर चल रही शराब भट्टियां ध्वस्त की गईं। साथ ही प्रत्येक स्थान पर रखे गए 40 से 50 बोरी महुआ पास को मौके पर नष्ट किया गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद ढांचों और उपकरणों को भी तोड़ दिया, जिससे भविष्य में अवैध शराब बनाने की गतिविधियों पर रोक लग सके।

कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी संजय नाग ने गांव में मुनादी कराकर लोगों को चेतावनी दी कि अवैध शराब निर्माण में लिप्त पाए जाने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में भूपदेवपुर थाना स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब पर नकेल कसने की कार्रवाई जिले में लगातार जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here