Home Blog जनपद पंचायत लोरमी में अनुकंपा नियुक्ति घोटाला

जनपद पंचायत लोरमी में अनुकंपा नियुक्ति घोटाला

0

Compassionate appointment scam in District Panchayat Lormi

मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट

Ro.No - 13672/156

= सचिव पद दिलाने के नाम पर लाखों की डील, ₹30,000 हजार एडवांस लेते का चपरासी पर आरोप..

मुंगेली/लोरमी–जनपद पंचायत लोरमी में अनुकंपा नियुक्ति को लेकर बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। सचिव पद दिलाने के नाम पर जनपद पंचायत में पदस्थ चपरासी अशोक ध्रुव पर गंभीर आरोप लगे हैं।

चंद्रेश राज से मिली जानकारी के अनुसार – अशोक ध्रुव ने आवेदक से कहा कि वह जनपद पंचायत लोरमी के सीईओ पंचराम घृत लहरे से सीधे बात कर नियुक्ति सुनिश्चित करवा देगा। इसी भरोसे में उसने आवेदक से लाखों रुपये की डील तय की और ₹30,000 हजार एडवांस के रूप में वसूल भी कर लिए।

मामला चंद्रेश राज से जुड़ा

ग्राम पंचायत लपटी आश्रित ग्राम नवाडिह निवासी चंद्रेश राज, पिता फुलसिंह राज, सचिव पद की अनुकंपा नियुक्ति का हकदार है। उनके पिता फुलसिंह राज, जो ग्राम पंचायत राम्हेपुर जे में पंचायत सचिव थे, का निधन 19 दिसंबर 2014 को हो गया था। अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन पर कार्यवाही लंबित है, लेकिन वर्ष 2025 में जनपद पंचायत लोरमी के चपरासी अशोक ध्रुव ने सीईओ से अच्छे संबंध बताकर चंद्रेश राज से रुपये ले लिए।
सरकारी नौकरी के नाम पर इस तरह की रिश्वतखोरी बेहद गंभीर अपराध है। इससे न केवल जनपद पंचायत की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि गरीब आवेदकों का शोषण भी हो रहा है।

जांच और कार्रवाई की मांग

पीड़ित पक्ष ने कलेक्टर मुंगेली को लिखित में आवेदन जाकर देने की बात की, साथ ही खबर के माध्यम से भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषी-कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

जनपद पंचायत लोरमी के सीईओ पंचराम घृतलहरे

वही लोरमी जनपद के सीईओ पंचराम घृतलहरे से पूछा गया तो जांच का विषय है अगर जांच पर अशोक ध्रुव को दोषी पाया जाता हैं तो कार्यवाही करने की बात कही गई,

खबर प्रकाशन उपरांत उच्च अधिकारियों के द्वारा क्या अशोक ध्रुव को निलंबित किया जाता है या फिर कागजी कार्रवाई तक सीमित कर चपरासी अशोक ध्रुव को बचा लिया जाता है यह आगामी दिनों में देखने वाली बात होगी !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here