Action taken against fair price shop operators, authorization letter suspended
मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट
मुंगेली /- लोरमी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत साल्हेघोरी (रै), सावंतपुर, झझपुरीकला एवं पीपर खूंटी की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। शिकायतों की पुष्टि होने पर संबंधित संचालक समूहों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, किंतु निर्धारित समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत न करने पर सभी समूहों के प्राधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं।
लोरमी खाद्य अधिकारी राहुल श्रीवास,व मनोज साहू का कहना है कि जिला खाद्य अधिकारी मुंगेली के निर्देशानुसार खाद्य विभाग के द्वारा विकासखंड लोरमी में मार्च 2025 भौतिक सत्यापन के दौरान पाए गए अनियमितता पर बड़ी कार्यवाही की गई है, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) लोरमी द्वारा 4 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों झझपुरी कलां, साल्हेघोरी रै, सावंतपुर, पीपरखूंटी को निलंबित किया गया है यदि कही पर भी अनियमितता किए जाने पर आगे भी विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही की आश्वासन लोरमी खाद्य अधिकारियों के द्वारा दिया गया ।
आदेश के तहत इन ग्रामों की दुकानों का संचालन अस्थाई रूप से अन्य एजेंसियों को सौंपा गया है। साल्हेघोरी(रै.) की दुकान का संचालन अब बैजलपुर की संचालक एजेंसी द्वारा किया जाएगा। इसी प्रकार सावंतपुर की दुकान बैगाकापा, झझपुरी कला की दुकान लोरमी शहरी एवं पीपर खूंटी की दुकान पैजनिया की शासकीय उचित मूल्य दुकान से अस्थाई रूप से संचालित होगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राशन वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



