Admission will be given in Eklavya Adarsh Residential Schools through lateral entry
उत्तर बस्तर कांकेर 21 अगस्त 2025/ जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लामकन्हार अंतागढ़, कांकेर, नरहरपुर, फरसकोट भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल में 11वीं की रिक्त सीटों पर लैटरल एंट्री के माध्यम से अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि कक्षा 11वीं में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लामकन्हार अंतागढ़ में बालक वर्ग में गणित, वाणिज्य संकाय में कुल 14 सीट, कांकेर में विज्ञान, गणित में 07 सीट बालक तथा नरहरपुर में कन्या के लिए विज्ञान एवं गणित 18 सीटों पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह फरसकोट भानुप्रतापपुर में बालक के लिए विज्ञान, गणित के 11 सीट एवं 04 सीट कला तथा कन्या के लिए विज्ञान, गणित के 13 सीट कन्या और 05 सीट कला पर प्रवेश दिया जाएगा। इसी प्रकार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय दूर्गूकोंदल में बालक के लिए विज्ञान के 11 सीट, वाणिज्य के 08 सीट एवं कला के 13 सीट तथा कन्या हेतु 02 सीट विज्ञान, 11 सीट वाणिज्य और 10 सीट कला संकाय के रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
सहायक आयुक्त ने बताया कि प्रवेश हेतु विद्यार्थी की आयु 01 अप्रैल 2025 की स्थिति में अधिकतम 18 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक कक्षा 10वीं उत्तीर्ण हो तथा छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होने के साथ वह छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा घोषित जनजातीय वर्ग, समुदाय का सदस्य होना चाहिए। कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी आवश्यक दस्तावेज के रूप में कक्षा 10वीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, निवास, 02 पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ संबंधित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 29 अगस्त तक उपस्थित हो सकते हैं।



