Final selection list released for recruitment to vacant contractual posts of NRLM
उत्तर बस्तर कांकेर 21 अगस्त 2025/ जिला पंचायत कांकेर अंतर्गत एनआरएलएम के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन एवं कौशल परीक्षा पश्चात अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने बताया कि विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक (संविदा) के 01 पद अनारक्षित, लेखापाल (संविदा) के 02 पद (अना.-01 एवं अजजा के 01), लेखा सह एमआईएस सहायक (संविदा) के 01 पद, अजजा एवं भृत्य (संविदा) 01 पद के विरूद्ध अंतिम पात्र सूची के कुल अभ्यर्थियों में से कुल 61 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन एवं 26 अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया था। बुलाए गए कुल 61 अभ्यर्थियों में से 36 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। उपस्थित अभ्यर्थियां के दस्तावेज सत्यापन, कौशल परीक्षा, साक्षात्कार उपरांत अंतिम प्रावीण्य सूची, चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन किया गया है, जिसका अवलोकन कांकेर जिले के वेबसाइट www.kanker.gov.in में किया जा सकता है।




