Home Blog सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में पोला एवं कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन

सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में पोला एवं कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन

0

सोहागपुर – सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में पोला त्यौहार के अवसर पर कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने लंकाहुडा, शुक्लाभाठा एवं डुरूमगढ़ में भव्य रैली निकालकर जन्माष्टमी उत्सव में सहभागिता की।

रैली के उपरांत गाँव के चौक चौराहे पर हांडी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। साथ ही सामूहिक नृत्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।

Ro.No - 13672/156

कार्यक्रम में शिखर शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री शोभाराम साहू, सचिव श्री चितरंजन साहू सहित विद्यालय स्टाफ से प्रहलाद साहू, हेमलता साहू, शशि प्रभा तिवारी, राजेश्वरी श्रीवास , यशोदा साहू , प्रीति पटेल, तुलसी साहू एवं रजनी पटेल उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन में बच्चों का उत्साह देखने योग्य था और कार्यक्रम धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण बना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here