Home Blog कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर राजधानी में डॉ.मनीषा त्रिपाठी अलंकृत

कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर राजधानी में डॉ.मनीषा त्रिपाठी अलंकृत

0

Dr. Manisha Tripathi honoured at Kalinga University Raipur capital

छत्तीसगढ़ के बहुआयामी प्रतिष्ठित कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर के कुलसचिव “कलिंगा की शान गोल्फ की जान”कलिंगा यूनिवर्सिटी के द्रोणाचार्य श्री आर्यवीर आर्य जी मुख्य अतिथि की आसंदी पर शोभायमान,समर्पित खिलाड़ी विजय पथ पर पताका फहराने वाले, कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर के कुलसचिव डॉ संदीप गांधी जी,विशिष्ट अतिथि एम.डी.फाउंडेशन सरायपाली छत्तीसगढ़ के चेयरमेन डॉ. अनिल कुमार प्रधान जी, अन्य विशिष्ट जन रवीन्द्र, राजशेखर, प्रदीप जी की उपस्थिति में मुख्य अतिथि के करकमलों द्वारा राज्यपाल पुरस्कार से अलंकृत डॉ.मनीषा त्रिपाठी, प्रधान पाठक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ को उनकी बहुमुखी प्रतिभा, शैक्षिक शोध, अनुसंधान नवाचार, उत्कृष्ट अध्यापन कार्य सतत् सक्रिय रूप से विद्यार्थियों के सर्वांगीण
विकास एवं योगदान हेतु सम्मानित किया गया।

Ro.No - 13672/156

इस कार्यक्रम में विविध जिलों से राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों की गरिमामय उपस्थिति रही।यह सम्मान शिक्षकों की योग्यता, कार्य- कुशलता, शैक्षिक गुणवत्ता, उत्कृष्ट कार्य एवं निरंतर अन्य विशिष्ट योगदान के आधार पर दिया गया। कार्यक्रम में नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर के शोधार्थी, शिक्षाविद्, विभिन्न विषयों के विभागाध्यक्ष, विश्वविद्यालयीन विद्यार्थियों की सहभागिता रही। मुख्य अतिथि ने अपने व्यक्तव्य में सम्मानित शिक्षकों के कार्यों की प्रशंसा मुक्त कंठ से की। सभी से प्रत्यक्ष साक्षात्कार, प्रेसवार्ता के माध्यम से किया। शैक्षिक संवाद में डॉ.मनीषा त्रिपाठी द्वारा व्यक्त किए गए अभिव्यक्ति की तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहना की गई।

कुलसचिव महोदय डॉ.संदीप गॉंधी जी ने सारगर्भित उद्बोधन में शिक्षकों के योगदान को समाज के सर्वांगीण विकास का द्योतक माना।शिक्षा का अलख जगाने वाले शिक्षादूत समाज के उन्नायक व जागरूक प्रहरी की संज्ञा देते हुए सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। पत्रकार बंधु, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथी भी मौजूद रहे।

डॉ.मनीषा की इस गर्वीली उपलब्धि पर उनके मित्रगण,शिक्षक समाज,उत्कल समाज,विप्र फाउंडेशन, वर्ल्ड ब्राह्मण समाज,नारी शक्ति संगठन, विभिन्न संघों एवं संगठनों ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here