Home Blog डॉ. महेश मिश्रा को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर हुआ सम्मान समारोह, जिले...

डॉ. महेश मिश्रा को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर हुआ सम्मान समारोह, जिले के सामाजिक संगठनों ने दी बधाई

0

Dr. Mahesh Mishra received the President’s Award; felicitation ceremony held, social organizations of the district congratulated him

एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट
* मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। रविवार को एमसीबी प्रेस क्लब भवन में यातायात पुलिस विभाग में पदस्थ डॉ. महेश मिश्रा के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। हाल ही में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के उपरांत शहर के दर्जनों सामाजिक संगठनों ने मिलकर उन्हें साल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।

Ro.No - 13672/156

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. महेश मिश्रा, श्रुति मंगतानी, डॉ. तेजकांत सोनकर, गौतम दुग्गड, संजीव गोयल, प्रविंद सिंह (अध्यक्ष प्रेस ऑफ काउंसिल कोरिया), एवं रंजीत सिंह (अध्यक्ष एमसीबी प्रेस क्लब) मंचासीन रहे।

डॉ. महेश मिश्रा पिछले एक दशक से अधिक समय से यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने का अभियान चला रहे हैं। वे अपने स्वयं के व्यय से कई शिविर आयोजित कर चुके हैं, जिनमें आम नागरिकों और स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा व दुर्घटना बचाव के नियमों की जानकारी दी जाती रही है। उनके इसी योगदान को देखते हुए उन्हें पहले भी जिला व राज्य स्तर पर अनेक सम्मान मिल चुके हैं और इस वर्ष उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।

*कार्यक्रम में अपने सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. महेश मिश्रा ने कहा कि
* “यह सम्मान मेरे लिए नहीं, बल्कि उन सभी आम नागरिकों के लिए है जो यातायात नियमों का पालन कर समाज में दुर्घटनाओं को रोकने का संकल्प लेते हैं। मैं इस पुरस्कार को अपनी जिम्मेदारी और बढ़ जाने के रूप में देखता हूं। आने वाले समय में मैं और भी अधिक जोश के साथ लोगों को जागरूक करने का काम करूंगा।”
* एमसीबी प्रेस क्लब का मैं आभारी हूं जिन्होंने इस आयोजन के माध्यम से मुझे इतना सम्मान दिया।

आयोजन में एमसीबी प्रेस क्लब के साथ प्रबल स्त्री फाउंडेशन, लायंस क्लब प्राइड, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, ग्रीन वैली फाउंडेशन, योग सेवा समिति, कैट संस्था, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, राइस मिल एसोसिएशन, रेडक्रॉस सोसायटी, युवा साथी फाउंडेशन, मारवाड़ी तेजस्विनी शाखा, कोरिया महिला गृह उद्योग सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रेस क्लब संयोजक सतीश गुप्ता ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रवीण निशी ने किया।

श्रुति मंगतानी का भी हुआ सम्मान
इसी अवसर पर मनेंद्रगढ़ शहर की प्रतिभाशाली छात्रा श्रुति मंगतानी को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने वर्ष 2024-25 की 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश के टॉप-10 में स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रेस क्लब एवं सामाजिक संगठनों ने उन्हें शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here