*सरपंचों ने मोर्चा संभाला*
*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गतौरा, रलिया भिलाई, किसान परसदा जयरामनगर के क्षेत्र के अनेक सरपंचों तथा आम जनता के अगुवाई में अरपा कोलवाशरी का बैठक कर विरोध किया जा रहा है । सरपंचों तथा ग्रामीणों ने आगाह किया की जबतक कोलवाशरी के जनसुनवाई रद्द नहीं हो जाती एवं कोलवासरी वापस नहीं चला जाता। तब तक विरोध जारी रहेगा।
सरपंचों तथा ग्राम वासियों ने कहा की यह वही कंपनी व कोलवाशरी हैं,जो पूर्व में 7 जनवरी को जन सुनवाई किसान परसदा में होने वाला था, जिसका पूर्व में विरोध करके, जनसुनवाई रद्द करने के लिए सभी पीड़ित ग्राम वासी सफ़ल हुए थे। अब फिर से यही कंपनी का जनसुनवाई 25 अगस्त को किया जा रहा हैं,जिसका विरोध के लिए लड़ाई पुनः लड़ना पड़ रहा है सरपंचों ने बताया की लगातार कई वर्षों से एनटीपीसी के राखड़ डेम से निकलने वाली राखड़, जिनसे होने वाली प्रदूषण को कई साल से आस पास के ग्राम वासी झेल रहे हैं। आए दिन उनमें चलने वाली भारी वाहनों से ग्राम वासी चपेट में आ रहे हैं। हर महीने कहीं न कही ग्रामीणों की मौत सड़क दुर्घटना से या धूल धुएं से हो रही हैं। अब अगर यह कोलवाशरी हमारे गांव घरों के समीप बनता हैं, तो न जाने आए दिन कितनी दुर्घटनाएं होगी, आज ग्राम वासी इस प्रदूषण से आंगन में बैठ कर भोजन भी नहीं कर सकते, कल हमारा एवं परिवार का रहना दुश्वार हो जाएगा ।
आज के इस बैठक में ग्राम पंचायत एरमशाही, बेलटूकरी, जयरामनगर तथा अन्य कई ग्राम पंचायत के सरपंच पंच तथा अन्य जनप्रतिनिधि के साथ ही आसपास ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित थे। सभी लोगों ने कहा कि कल हम सब कोल वासरी का जाकर घोर विरोध करेंगे।



