Home Blog गणेश चतुर्थी को लेकर ग्राम जामगांव शीतलापारा में तैयारियों का जोर रंगमंच...

गणेश चतुर्थी को लेकर ग्राम जामगांव शीतलापारा में तैयारियों का जोर रंगमंच पर सज रहा गणपति बप्पा का पंडाल, सफाई अभियान में युवाओं और ग्रामीणों की सराहनीय भागीदारी ।

0

Preparations are in full swing in Jamgaon Sheetlapara village for Ganesh Chaturthi. Ganpati Bappa’s pandal is being decorated on the stage. Commendable participation of youth and villagers in the cleanliness drive.

कांकेर। जिले में गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर चारों ओर उल्लास और भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में नरहरपूर तहसील के अंतर्गत ग्राम जामगांव शीतलापारा के रंगमंच परिसर में इस वर्ष गणपति बप्पा का भव्य पंडाल सजाने की तैयारी धूमधाम से की जा रही है ग्रामीणों और युवाओं के सामूहिक प्रयास से पूरे आयोजन स्थल का वातावरण साफ-सुथरा और आकर्षक बनाया जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि इस बार गणेशोत्सव को और भी भव्य व यादगार बनाने का संकल्प लिया गया है। रंगमंच में विशेष रूप से पंडाल की सजावट की जा रही है, जिसमें रंग बिरंगी लाइटें, झिलमिलाते झालर और आकर्षक सजावट सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही, गणेश जी की मूर्ति को परंपरागत ढंग से प्रतिष्ठापित करने की पूरी तैयारी की जा चुकी है आयोजन से पहले ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से रंगमंच और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया इस कार्य में गांव के सभी वर्गों ने एकजुटता दिखाते हुए हिस्सा लिया, वहीं युवाओं ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। युवाओं की टोली ने न केवल सफाई की जिम्मेदारी निभाई बल्कि पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी अपने कंधों पर ली हैं ग्रामीणों का मानना है कि इस तरह के आयोजन से न केवल सामाजिक एकता मजबूत होती है, बल्कि नई पीढ़ी को सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का अवसर भी मिलता है। गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने युवाओं के उत्साह और योगदान की खुलकर सराहना की और कहा कि इसी सहयोग और समर्पण से गांव की पहचान और भी निखरती है गांव में इस समय चारों ओर उत्सव का माहौल है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी गणपति बप्पा के आगमन की तैयारियों में व्यस्त हैं आगामी दिनों में पूजा, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें पूरे गांव के लोग शामिल होकर उत्सव को और भी विशेष बनाएंगे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here