Joining of women candidates of Nagar Sena selected for ashram-hostels will start from 01 September
उत्तर बस्तर कांकेर 25 अगस्त 2025/ जिले में महिला आश्रम-छात्रावासों में नगर सेना में चयनित महिला अभ्यर्थियों को जिला सेनानी कार्यालय में 01 से 10 सितम्बर तक ज्वाइनिंग लिया जाएगा। इस संबंध में जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि ज्वाइनिंग के समय अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र की मूल प्रति एवं एक सेट छायाप्रति लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है। साथ ही चिकित्सकीय प्रशिक्षण एवं पुलिस चरित्र सत्यापन के समय अयोग्य पाए जाने पर सेवा से पृथक कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी को अपने साथ शपथ पत्र भी लाना अनिवार्य होगा।
Ro.No - 13672/156



