Home Blog मातृ शिशु अस्पताल रायगढ़ में मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

मातृ शिशु अस्पताल रायगढ़ में मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

0

Chandra Vijay Sidar became an example of humanity on his birthday

जन्मदिन पर मानवता की मिसाल बने चंद्र विजय सिदार

Ro.No - 13672/156

पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ की अन्नपूर्णा रसोई से हुआ वितरण

रायगढ़। समाजसेवा की भावना के साथ जन्मदिन मनाने का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए चंद्र विजय सिदार ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर मातृ शिशु अस्पताल रायगढ़ में भर्ती मरीजों के परिजनों को स्नेहपूर्ण भोजन वितरण किया।

इस सेवा कार्य का आयोजन पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ द्वारा संचालित “अन्नपूर्णा रसोई” के माध्यम से किया गया। अन्नपूर्णा रसोई लंबे समय से समाज के जरुरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने का कार्य करती आ रही है और अब यह सेवा जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसरों को भी समाजहित में जोड़ने का प्रेरणास्रोत बन रही है।

इस अवसर पर समाज के संरक्षक डॉ. प्रशांत पांडेय एवं प्रेम नारायण मौर्य, उपाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय, व्यास पांडेय, विजय, आदर्श प्रताप मौर्य सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे। सभी ने चंद्र विजय सिदार को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और उनके इस सराहनीय कदम को दूसरों के लिए प्रेरणादायक बताया।

भोजन वितरण के दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों के परिजनों ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे कार्य कठिन समय में संबल प्रदान करते हैं।

समाज के संरक्षक डॉ. प्रशांत पांडेय ने कहा कि – “व्यक्तिगत खुशी को समाज के साथ बाँटना ही सच्चा उत्सव है। चंद्र विजय सिदार का यह प्रयास समाज में मानवता और सेवा भाव को और प्रबल करता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here