Merit list of interview released for filling up the vacant posts of Eklavya schools
उत्तर बस्तर कांकेर, 27 अगस्त 2025/ जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में रिक्त विभिन्न पदों की अस्थायी पूर्ति हेतु लिए गए चल साक्षात्कार (वाक-इन-इंटरव्यू) के बाद विद्यालय स्तर पर तैयार की गई मेरिट सूची जारी कर दी गई है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए शासन द्वारा निर्धारित मानदेय पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत यह चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इसके अंतर्गत निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों से विभिन्न तिथियों में विद्यालय स्तर पर साक्षात्कार लिए गए थे। अभ्यर्थियों की मेरिट सूची संबंधित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी विद्यालयों में जाकर सूची का अवलोकन कर सकते हैं।



