Home छत्तीसगढ़ यूरिया कालाबाजारी का भंडाफोड़, ट्रक सहित अवैध खेप जब्त

यूरिया कालाबाजारी का भंडाफोड़, ट्रक सहित अवैध खेप जब्त

0

रायगढ़। जिले के कापू तहसील क्षेत्र में यूरिया की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। बुधवार को तहसीलदार उज्जवल पांडे ने एक ट्रक (हाइवा) से यूरिया की अवैध खेप जब्त की, जो कालाबाजारी के लिए डंप की जा रही थी। आरोपी बैजू गुप्ता उर्फ विजय कुमार सुबह से ही पिकअप गाड़ियों में यूरिया भरकर किसानों को मनमाने दामों पर बेच रहा था। क्षेत्र में इन दिनों किसानों को खेतों में यूरिया की सख्त जरूरत है। इस कमी का फायदा उठाकर कुछ दुकानदार यूरिया को 400 रुपये की आधिकारिक कीमत के बजाय 900 से 1000 रुपये में बेच रहे हैं। सूचना मिलने पर तहसीलदार पांडे ने दोपहर 1 बजे छापा मारा और कृषि विभाग की टीम के साथ मिलकर ट्रक सहित यूरिया की पूरी खेप जब्त कर थाने में जमा करा दी। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य बिचौलियों में हड़कंप मच गया है। कई लोग ग्रामीण इलाकों में घरों में यूरिया छिपाकर चोरी-छिपे बेच रहे हैं।

समाचार पत्रों में जुलाई माह से ही डीएपी, यूरिया और अन्य खादों की कमी की खबरें छप रही थीं, जिसका फायदा ये दुकानदार उठा रहे हैं। इसके साथ ही जीएसटी चोरी का भी गंभीर मामला सामने आया है, क्योंकि किसी भी खरीदार को बिल नहीं दिया जाता।

Ro.No - 13672/156

किसान संगठनों ने मांग की है कि लंबे समय से किसानों से अवैध वसूली करने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई हो। कृषि विभाग का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here