Poet Dr. Kumar Vishwas recited poetry at Chakradhar Samaroh, audience appreciated it a lot
रायगढ़, चक्रधर समारोह के अवसर पर प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने अपनी विशेष प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि डॉ. कुमार विश्वास युवा पीढ़ी के अत्यंत लोकप्रिय कलाकार है। उन्होंने देश की राष्ट्र भाषा हिंदी को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है। उनका जन्म 10 फरवरी 1970 को हुआ। कवि डॉ. कुमार विश्वास की साहित्य में बहुत रुचि है। 2001 में उन्हें शोध कार्य के लिए पुरस्कृत भी किया गया है। उनके द्वारा फिल्मों में भी गीत लिखे गए है। उन्होंने रामकथा को भाव पूर्ण प्रस्तुत किया है। वे लेखनी, वाणी और कलम के धनी है। वे व्यंग्य बहुत ही पैनी प्रस्तुत करते है। उनके साथ युवा गीतकार श्री गौरव साक्षी, आगरा से आए वीर रस के युवा कवि ईशान देव, हास्य कवि दिनेश गौरवा और सुश्री अल्पना आनंद ने मनमोहक प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने डॉ. कुमार विश्वास की कविताओं को न केवल सुना, बल्कि उनकी भावनाओं को आत्मसात भी किया। उनका प्रभावशाली काव्यपाठ सुनकर श्रोतागण भावविभोर हो उठे और तालियों की गडग़ड़ाहट से पूरा समारोह स्थल गूंज उठा। पूरा माहौल साहित्य और काव्यरस से सराबोर हो गया। चक्रधर समारोह का यह कवि सम्मेलन श्रोताओं के लिए अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ।



