Home Blog ग्राम पंचायत बरेली में सीसी सड़क निर्माण से समस्याएं होंगी दूर ,,,,,...

ग्राम पंचायत बरेली में सीसी सड़क निर्माण से समस्याएं होंगी दूर ,,,,, अरविंद लहरिया

0

Problems will be solved by construction of CC road in Bareilly village panchayat,,,,, Arvind Lahariya

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरेली में लोकप्रिय मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया जी के अनुशंसा पर सूबे वस्त्र कार के घर से सुरेंश यादव के घर तक 05 लाख रूपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में छ.ग. अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश संयोजक अरविंद लहरिया शामिल हुए। भूमि पूजन के पश्चात ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए अरविंद लहरिया ने कहा की ग्राम वासियों की यह बहुत पुरानी मांग थी समस्या को देखते हुए माननीय विधायक के प्रयास से भूमि पूजन किया गया रोड के बन जाने से ग्राम वासियों सहित स्कूली बच्चों एवं आम नागरिकों को इसका भरपूर फायदा मिलेगा क्योंकि इस रोड से हजारों की संख्या में आम नागरिकों का आना-जाना रहता है जिससे सभी को फायदा होगा। उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर अरविंद लहरिया को आवेदन दिए।उक्त अवसर पर अरविंद लहरिया , रामखीलावन ठाकुर सरपंच, कैलाश यादव उप सरपंच, शीतल सिदार पूर्व सरपंच, बसंत साहू सरपंच कौवाताल, वीरेंद्र सूर्या, गौतम खरे, कैलाश यादव उपसरपंच, श्री शीतला सिदार पूर्व सरपंच, राजा अली, राजेश केवट, उमेश चंद्र केवट, जन्मजय पटेल, कलेश्वर यादव, जनक केवट, संजय केवट, विनोद रजक, भागवत प्रसाद रजक, महेश केवट, दिलहरण ठाकुर, कौशल यादव एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गण और भारी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here