Home Blog आयुष्मान भारत योजना के उपचार बंद होने पर भाजपा सरकार को आड़े...

आयुष्मान भारत योजना के उपचार बंद होने पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया – मनीष सिंह

0

BJP government was criticized for stopping treatment under Ayushman Bharat scheme – Manish Singh

मस्तूरी।छत्तीसगढ़ के विभिन्न निजी अस्पतालों द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार बंद किए जाने के विषय पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश संयोजक मनीष सिंह ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया है।

Ro.No - 13672/156

मनीष सिंह ने कहा कि गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना था, किन्तु वर्तमान में भाजपा सरकार की लापरवाही के कारण यह योजना ठप हो गई है। अस्पतालों को अनुदान राशि का भुगतान न किए जाने से 1 सितम्बर से आयुष्मान कार्डधारकों का निःशुल्क उपचार बंद किया जा रहा है जिसका सीधा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि –

भाजपा सरकार गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा की पूरी तरह उपेक्षा कर रही है।

चुनावी घोषणापत्र में भाजपा ने आयुष्मान योजना के तहत उपचार की सीमा 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का वादा किया था, परंतु अब वह अपने ही वचन से पीछे हट गई है।

सरकार के पास मंत्रियों की सुख-सुविधाओं एवं बंगलों के विस्तार हेतु बजट उपलब्ध है, किन्तु गरीबों के स्वास्थ्य सेवाओं हेतु बजट उपलब्ध नहीं कराया जा रहा, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

मनीष सिंह ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश की जनता के साथ छलावा है और आने वाले दिनों में गरीब व मध्यमवर्गीय मरीजों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। भाजपा सरकार का तथाकथित “सुशासन” केवल सत्ता और सुविधाओं तक सीमित रह गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here