Home Blog गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के साथ प्रतिदिन होंगे रामायण पाठ और...

गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के साथ प्रतिदिन होंगे रामायण पाठ और अनुष्ठान

0

Ramayan recitation and rituals will be held every day with the chanting of Ganpati Bappa Morya

कांकेर। नरहरपुर अंतर्गत ग्राम महेशपुर में गणेश चतुर्थी – का पर्व बड़े हर्षोल्लास और भक्ति – भाव के साथ मनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ गणेश भगवान, की प्रतिमा की स्थापना किया। इस अवसर पर पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो उठा और गली-गली गणपति बप्पा मोरया – के जयकारों से गूंजने लगा। गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने मिलकर इस आयोजन को विशेष बनाने की जिम्मेदारी संभाली। मूर्ति स्थापना के बाद ग्रामीणों ने बताया कि अगले 11 दिनों तक गणपति बप्पा के मंदिर में प्रतिदिन रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। सुबह और – शाम नियमित आरती के साथ ही भजन-कीर्तन भी आयोजित होंगे। इन आयोजनों में न केवल गांव के लोग – बल्कि आसपास के ग्रामीण भी उत्साहपूर्वक शामिल होंगे। महिलाओं ने पूजा-पाठ और प्रसाद वितरण की

Ro.No - 13672/156

तैयारी में अहम भूमिका निभाई है। पारंपरिक तरीके से गणपति बप्पा के स्वागत के लिए सुंदर सजावट और भक्ति गीतों की प्रस्तुति की योजना बनाई है। वहीं गांव के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजन को और भी जीवंत बनाने में जुटे हुए हैं। गांव में प्रतिदिन धार्मिक माहौल रहेगा, जहां रामायण पाठ के साथ भक्ति गीत, सामूहिक भजन, कीर्तन और प्रसाद वितरण होगा। अंतिम दिन गणपति विसर्जन के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच पूरे श्रद्धा भाव के साथ गणेश भगवान, को विदाई दी जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि गणेश उत्सव गांव में धार्मिक आस्था के साथ-साथ भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करता है। उनका विश्वास है कि गणपति बप्पा की कृपा से पूरे गांव में सुख-शांति और समृद्धि का वास होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here