Home Blog भक्ति रस में सराबोर हुई गोकुलधाम कॉलोनी, शिव महिमा से गूंजा शिवलोचन...

भक्ति रस में सराबोर हुई गोकुलधाम कॉलोनी, शिव महिमा से गूंजा शिवलोचन यादव का निवास — कपिल देवांगन के भजनों ने बांधा समां

0

रायगढ़। ॐ नमः शिवाय — परम पूज्यनीय मां, बाबाजी करौली शंकर महादेव जी एवं गुरुदेव जी की कृपा-आशीर्वाद से रविवार को गोकुलधाम कॉलोनी में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर भक्तों का सैलाब दोपहर 3 बजे से ही शिवलोचन यादव के निवास स्थान पर उमड़ पड़ा।

भजन संध्या में सुप्रसिद्ध गायक कपिल देवांगन ने अपनी मधुर वाणी से ऐसा भक्ति रस प्रवाहित किया कि पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। उनके प्रस्तुत भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और देर तक भक्ति रस का प्रवाह बना रहा।

Ro.No - 13672/156

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि भक्तगण समय पर उपस्थित होकर बाबाजी के इस दिव्य आयोजन की शोभा बढ़ाने में सहभागी बने। आयोजन स्थल पर वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और आनंदमय रहा।

इस भजन संध्या में क्षेत्र के अनेक भक्तजन शामिल हुए और बाबा करौली शंकर महादेव जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

अंत में कार्यक्रम के आयोजक श्री शिवलोचन यादव ने सभी उपस्थित भक्तों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि “बाबा की कृपा से ही यह आयोजन संभव हुआ है। आने वाले समय में भी ऐसे भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि समाज में भक्ति, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश प्रसारित हो।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here