Chakradhar Samaroh 2025: Child artist Master Parth Yadav shows amazing skills by playing tabla
रायगढ़ / चक्रधर समारोह 2025 के मंच पर जब प्रदेश के प्रतिभाशाली बाल कलाकार मास्टर पार्थ यादव ने तबला वादन प्रस्तुत किया, तो उनकी साधना और लगन स्पष्ट झलक उठी। कम उम्र में ही उन्होंने इस कला में अपनी अलग पहचान स्थापित कर ली है।
Ro.No - 13672/156
अपने गुरुओं श्री मोरध्वज वैष्णव एवं श्री नवीन महंत के मार्गदर्शन में पार्थ यादव ने निरंतर अभ्यास और समर्पण से ताल और लय की अनोखी समझ विकसित की है। पाली महोत्सव, कोरबा महोत्सव सहित कई राष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रस्तुतियों से वे पहले ही प्रशंसा प्राप्त कर चुके हैं। समारोह के मंच पर पार्थ यादव की प्रस्तुति ने उनकी परिपक्वता और सधे हुए वादन की झलक दी। उनके सुरम्य तबला वादन को दर्शकों ने सराहा और भरपूर प्रशंसा की।



