BJP Mahila Morcha State President Vibha Awasthi was given a grand welcome on her first visit to the city
कांकेर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आज प्रथम कांकेर नगर आगमन हुआ । कांकेर आगमन पर विभा अवस्थी का भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन, विधायक आशाराम नेताम, छग हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष शालिनी राजपूत, बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल , नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक की उपस्थिति में भाजपा महिला जिला कांकेर द्वारा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उमा शर्मा के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यलय कमल सदन कांकेर में फूलमाला और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
श्रीमती अवस्थी भाजपा कार्यलय में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित तीज मिलन समारोह में सम्मिलित हुई । तीज मिलन समारोह में उपस्थित महिलाओं द्वारा विभिन्न गीत संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी ने सर्वप्रथम आत्मीय स्वागत के लिये महिला मोर्चा कांकेर को धन्यवाद दिया । उन्होंने भाजपा संगठन को अपनी नियुक्ति के लिये आभार जताया । उन्होंने कहा कि मैंने वर्तमान संगठन के साथ वर्षो काम किया है । भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी ऊंचे पदों पर बैठाती है । भाजपा महिला मोर्चा एक ऐसा संगठन है जो न केवल संगठन का कार्य करती है अपितु सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर पर महिलाओं तक पहुंचाने का कार्य करती है । प्रदेश में आधी आबादी हमारी है और सरकार बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ।
उन्होंने तीज की बधाई देते हुए कहा कि तीज संस्कारो का त्योहार है । भाजपा हर त्योहार को संस्कृति, संस्कारो के साथ मनाती है । उन्होंने जीएसटी में खाने पीने की चीजों पर छूट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देते हुए कहा कि रोजमर्रा की खाने में जीएसटी छूट का असर सीधे महिलाओं की रसोई पर असर डालेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने सर्वप्रथम विभा अवस्थी का प्रथम नगर आगमन पर स्वागत किया । उन्होंने कहा कि भाजपा के सबसे सशक्त मोर्चा महिला मोर्चा के इस तीज मिलन समारोह में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी की उपस्थिति में महिलाओं का सम्मान बढ़ा । भाजपा महिला मोर्चा का सरकार बनाने में बड़ा योगदान रहा है । हमारी सरकार ने भी महिलाओं को पूरा सम्मान देते हुए उनको महतारी वंदन योजना के माध्यम से सशक्त कर रही है ।
छग हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने उपस्थित महिलाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरे साथ महामंत्री के रूप में कार्य करने वाली विभा अवस्थी आज प्रदेशाध्यक्ष बनी है । भाजपा ऐसे ही कार्यकर्ताओं को प्रमुख पदों पर कार्य करने का मौका दे रही है । महिला मोर्चा ने सरकार की योजनाओ का प्रचार नीचे स्तर तक किया । सरकार का बहुत बहुत धन्यवाद की उन्होंने कांकेर से मुझे सरकार में प्रतिनिधित्व दिया । उन्होंने नवनियुक्त महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी को उनकी नियुक्ति पर बधाई व धन्यवाद दिया साथ ही महिलाओं को कि आगामी समय मे संगठन को और मजबूत करने का संकल्प दिलाया ।
विधायक आशाराम नेताम ने महिला मोर्चा की बहनों को तीज के लिये बधाई दी साथ ही नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी को भी बधाई दी । उन्होंने तीज को पारिवारिक व सांस्कृतिक त्योहार बताते हुए कहा कि तीज माताओं बहनों का त्योहार है । उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा से महिलाओं का सम्मान किया है ।
बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने अपने आयोग के माध्यम से बच्चों के संरक्षण का संकल्प जताया । उन्होंने सभी को तीज व गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी ।
स्वागत भाषण देते हुए जिलाध्यक्ष उमा शर्मा ने कहा कि हमारे लिये गर्व का विषय है कि आज हमारे बीच प्रदेशाध्यक्ष उपस्थित है । उन्होंने कहा कि आज जिले में भाजपा के महिला जनप्रतिनिधियों की संख्या अच्छी खासी है । जिले के तीन जनपदों में भाजपा पार्टी से जुड़ी महिलाये अध्यक्ष है ।
मंच संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री मीरा सलाम ने व आभार प्रदर्शन राजिंदर रंधावा ने किया ।।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा तीज मिलन समारोह के दौरान आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया ।
इस कार्यक्रम में संगीता शर्मा, आशा दुबे, दीपा साहू, रजनी विग, अर्चना, तारा ठाकुर, राजा देवनानी, निपेन्द्र पटेल, दिनेश रजक, विजय लक्ष्मी कौशिक, अनिता सोनी, कृष्णा देवी सिन्हा, सरिता जोशी, अंजू नेगी, मिथलेश सोरी, शकुंतला नरेटी, शकुंतला जैन, मंजू सारथी, राजिंदर रंधावा, मोनिका साहा, टिकेश्वरी सिन्हा, सिरों कैमरों, उगेश्वरी उइके, जैना तारम, निधि संचेती, गिरिजा जैन, रामबाई गोटा, रमशीला साहू, स्मृति कौशिक, मनोरमा मंडावी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रही ।



