One day workshop on “Alternate Finance” on 09 September
उत्तर बस्तर कांकेर, 04 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ में रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजना के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कांकेर द्वारा 09 सितम्बर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, एनएसई सिडबी एवं इनवॉइस मार्ट के सहयोग से “अल्टरनेट फाइनेंस“ विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन होटल आनंदम, सिटी सेंटर माल कांकेर में प्रातः 10ः बजे से आयोजित किया जाएगा।
महाप्रबंधक टंकेश्वर देवांगन ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य एमएसएमई महिला उद्यमियों, महिला स्व-सहायता समूहों एवं पारंपरिक कारीगरों को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के माध्यम से अपने उत्पादों की बाज़ार पहुँच बढ़ाने, विपणन सहायता प्राप्त करने, नेटवर्किंग के अवसर समझने, उत्पादों की दृश्यता में वृद्धि तथा लॉजिस्टिक्स समर्थन के बारे में जानकारी देना है। यह कार्यशाला विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, महिला उद्यमी एवं स्वयं सहायता समूह, हस्तशिल्प, हथकरघा, खाद्य प्रसंस्करण, वनोपज आधारित उद्यम तथा ऐसे कारीगर एवं उत्पादक जो ऑनलाइन बिक्री के इच्छुक हैं के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि आनबोर्डिंग हेतु 03 वर्ष पुरानी इकाई जिसकी औसत वार्षिक टर्न ओवर राशि 30 करोड़ रूपए से अधिक होना चाहिए। उन्होंने जिले के एसे सभी इच्छुक उद्यमियों एवं लाभार्थियों को इस कार्यशाला में उपस्थित होने के लिए आग्रह किया गया है।



