MLA Renuka Singh welcomed GST reforms, said – “This is a relief decision for the common people and farmers”
एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट
एमसीबी/देशभर में लागू होने जा रहे जीएसटी 2.0 को लेकर विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में हुआ यह सुधार देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा और आमजन के साथ-साथ किसानों, छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्ग के लिए बड़ा राहत पैकेज साबित होगा।
विधायक रेणुका सिंह ने कहा –
> “जीएसटी में दरों को सरल बनाकर 5% और 18% के दो मुख्य स्लैब में समेटना ऐतिहासिक कदम है। इससे आम उपभोक्ताओं को रोजमर्रा की वस्तुओं पर भारी राहत मिलेगी। विशेष रूप से साबुन, तेल, टूथपेस्ट, किचन सामग्री और कृषि उपकरण जैसी चीज़ें अब सस्ती होंगी। किसानों के लिए ट्रैक्टर और सिंचाई उपकरण पर कर कटौती निश्चित ही उन्हें आर्थिक मजबूती देगी।”
उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य और जीवन बीमा को कर-मुक्त किए जाने का निर्णय आम और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए वरदान साबित होगा। वहीं छोटे वाहनों और मोटरसाइकिलों पर कर घटाने से ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में आम लोगों को सीधी सुविधा मिलेगी।
साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा “सिन गुड्स” जैसे तंबाकू और पान मसाला पर 40% कर लगाने के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम सामाजिक स्वास्थ्य सुधार के दृष्टिकोण से भी सराहनीय है।
अंत में विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि यह जीएसटी सुधार देश की आर्थिक मजबूती, रोजगार वृद्धि और उपभोक्ताओं को राहत देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।



