Home Blog  थाना भानुप्रतापपुर में NDPS एक्ट के तहत अवैध रूप से मादक पदार्थ...

 थाना भानुप्रतापपुर में NDPS एक्ट के तहत अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने ग्राहक तलाश रहे की सूचना पर 01आरोपी गिरफ्तार।

0

Under the NDPS Act, 01 accused was arrested in Bhanupratappur police station on the information of keeping illegal narcotic substance Ganja and looking for a customer to sell it.

दिनांक
05.09.2025

Ro.No - 13672/156

थाना भानुप्रतापपुर जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
—-0000—
 आरोपी के कब्जे से 05 अलग अलग पैकेट में कुल गांजा 5.290 किलो ग्राम कीमती लगभग 50, 000 रुपए व एक कार क्रमांक CG – 19 BT- 2715 कीमती लगभग 8,00000 रुपए बरामद कर जप्त किया गया
 शहर में सघन चेक पाईन्ट एवं पैदल गस्त कर कार्यवाही जारी।
 पुलिस पेट्रोलिंग एवं लगातार पैदल गस्त कर अपराध की रोकथाम कार्यवाही जारी।
-00-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर श्री आई.के. एलिसेला(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) भानुप्रतापपुर के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में शहर में दिन में पैदल, बाईक गस्त एवं रात्रि गस्त पेट्रोलिग बढ़ाकर शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो, अवैध शराब बिक्री, नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने एवं जुआ-सट्टा पर आवश्यक कार्यवाही कर शहर में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असमाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना भानुप्रतापपुर द्वारा लगातार नागरिकों से संपर्क स्थापित कर शहर में गस्त के दौरान वैधानिक कार्यवाही किया गया –

(1) NDPS एक्ट के तहत् ग्राम चवेला खंडी नदी पुलिया हनुमान मंदिर के पास मेन रोड में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है की सूचना पर आरोपी सुजीत साहा के कब्जे से कुल 5.290 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 50,000 रुपए व एक कार क्रमांक CG- 19 BT- 2715 कीमती लगभग 8,00,000 रूपये को बरामद किया गया आरोपी सुजीत साहा के विरूध थाना भानुप्रतापपुर में धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत प्रकरण में आरोपी सुजीत साहा पिता शंकर साहा उम्र 34 वर्ष पता ग्राम इरपानार बाजारपारा थाना बांदे जिला कांकेर को गिरफ्तार कर विद्यिवत कार्यवाही किया गया सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर निरीक्षक रामेश्वर देशमुख के नेतृत्व में सउनि कैलाश पांडे, प्रआर.- 551 विजय कुमार कटकवार, आरक्षक – 21 टोमन साहू , आरक्षक- 1385 प्रणय यादव का अहम भूमिका रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here