डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जयंती के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व छात्र और वर्तमान में मस्तूरी परिक्षेत्र से जनपद सदस्य *श्री देवेंद्र कृष्णन जी* के
मुख्य आतिथ्य में तथा *श्री राघवेंद्र सिंह चंदेल जी* (अध्यक्ष सरस्वती बाल कल्याण समिति मस्तूरी) की अध्यक्षता में एवं ग्राम पंचायत रिसदा के नवनिर्वाचित सरपंच आदरणीय *श्री गौरव सिंह चंदेल जी* के विशिष्ट आतिथ्य में शिक्षक दिवस समारोह संपन्न हुआ l
इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथि गणों
द्वारा *भारत माता शब्द चित्र ॐ और सरस्वती माता* के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ l इसके पश्चात भैया बहनों के द्वारा सामूहिक सरस्वती वंदना और माध्यमिक कक्षा की बहनों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया l अतिथि परिचय विद्यालय के
*प्राचार्य संतोष पाण्डेय जी* ने प्रस्तुत किया l अतिथि गणों का स्वागत रोली तिलक और श्रीफल से विद्यालय के वरिष्ठ
*आचार्य श्री रामाधार वस्त्रकार श्री कृष्ण कुमार यादव और श्री डीगेश्वर श्रीवास जी* ने किया l
इस गरिमामय कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक सदस्य *श्री बैसाखू प्रसाद सोनी जी समिति के सचिव श्री दिनेश सराफ जी एवं सहसचिव श्री सरोज राठौर जी* भी उपस्थित रहे l *व्यापारी संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं लायंस क्लब के अध्यक्ष श्री बसंत गुप्ता जी लक्ष्मी पेंट्स के संचालक श्री लक्ष्मी प्रसाद जी सोनी* एवं अन्य अभ्यगतों की उपस्थिति ने शिक्षक दिवस के प्रति अपने सम्मान भाव को प्रदर्शित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई l
अपने उद्घाटन भाषण में *श्री बैसाखू सोनी जी* ने शिक्षकों के बताए गए मार्गदर्शन पर भैया को आगे बढ़ते रहने हेतु प्रेरणास्पद संस्मरण सुनाया l
मुख्य अतिथि महोदय *श्री देवेंद्र कृष्णन जी* ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षकों के प्रति हम जितने भी ज्यादा कृतज्ञता ज्ञापित करें उतना ही कम है क्योंकि आज हम जिस मुकाम पर खड़े हैं उसमें शिक्षकों की महती भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगा l शिक्षक न केवल हमारे मार्गदर्शक और गुरु हैं अपितु ये हमारे व्यक्तित्व निर्माण के प्रेरणा स्रोत भी है l
अपने अध्यक्षीय आशीष में *श्री चंदेल जी* ने कहा कि हम कितने भी उपलब्धि को क्यों न हासिल कर लें उनमें त्रुटियों को सुधारने का कार्य सदैव हमारे गुरु या शिक्षक करते ही रहते हैं अतः हमें शिक्षकों के बताए मार्गों पर चलते हुए सदैव उनके प्रति विनम्र बने रहना चाहिए l
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय द्वारा शिक्षक गणों को प्रतीकात्मक रूप से प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया तथा अध्यक्ष महोदय के द्वारा भी शिक्षकों को भेंट प्रदान किया गया l साथ ही *श्री चंदेल जी द्वारा* सन 2024 में 90% से ज्यादा प्राप्तांक के साथ उत्तीर्ण दसवीं कक्षा के भैया बहनों (*क्रमशः गौरव श्रीवास एवं आर्यन बेन* ) को व्यक्तिगत रूप से *पांच पांच हजार रुपए नगद राशि* के साथ पुरस्कृत किया गया l
*प्रबंध कारिणी समिति के कोषाध्यक्ष श्री हरि प्रसाद मैत्री जी* ने
शिक्षकों के लिए शुभकामना संदेश के साथ ही *पेन* भेंट स्वरूप प्रेषित किया l
विद्यालय के छात्र पदाधिकारी एवं भैया बहनों के द्वारा भी प्रतीक स्वरूप शिक्षकों को सम्मानित किया गया l अंत में भैया बहनों की ओर से विद्यालय के *प्राचार्य संतोष कुमार पाण्डेय जी* ने सभी का आभार ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम का समापन परंपरानुसार (कल्याण मंत्र ) *सर्वे भवन्तु सुखिनः………* के साथ किया गया l कार्यक्रम में *वरिष्ठ आचार्य श्रीमती सीमा राठौर जी* के निर्देशन और संचालन में *दशम एकादश और द्वादश के भैया बहनों का योगदान* विशेष रूप से अविस्मरणीय रहा l



