मस्तुरी – छत्तीसगढ़ की मितानिन संघ छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं करने के कारण पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य मितानिन संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल में है मितानिनों का हड़ताल एक माह होने को है लेकिन राज्य सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा करने में किसी भी प्रकार की कोई कदम नहीं उठा रही है।
*मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया मितानिनों के तीन सूत्री मांगों को लेकर विधानसभा में उठाएंगे सवाल*
मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया ने मितानिनों से मुलाकात कर उनकी हालचाल जानकर इनकी मांगों को लेकर कहा की गांव गांव मे जो मितानिन है वो गांव स्तर पे स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी है , क्योंकि मितानिन गर्भवती से लेकर शिशु तक की एवं कई प्रकार के स्वास्थ्य संबंधित सही दिशा निर्देश के साथ देख भाल भी करती । लहरिया ने मितानिनों की पीड़ा को सुना समझा और कहा की अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार होती तो मितानिन बहनों की सभी मांगों हमारी सरकार तुरंत संज्ञान मे लेकर इनकी मांगों को जरूर पूरा करती क्यों पिछली बार जब कांग्रेस की सरकार थी तो मितानिनों की मांग पर रकम में बढ़ोतरी की थी जिसको विष्णु देव की झूठी सरकार ने प्रति माह मिलने वाली वेतन को भी नहीं दे रही है। लहरिया ने कहा मै मितानिनों की इस मांग को लेकर विधानसभा मे मुद्दे को उठाऊंगा। और इनकी मांगों को पूरा करने की राज्य सरकार से अपील भी करूंगा।
*मितानिनों की प्रमुख तीन सूत्री मांगे है..*
01– भाजपा की चुनावी घोषणा पत्र 2023 मे किया गया वादा मितानिन कार्यक्रम मे कार्यरत मितानिन, मितानिन प्रशिक्षण हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ( एन. एच. एम. ) अंतर्गत संविलियन के वादे को पूरा करे।
02– मितानिन कार्यक्रम में कार्यरत मितानिन, मितानिन प्रशिक्षण, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के वेतन क्षतिपूर्ति में 50 प्रतिशत वृद्धि किया जाएगा शासन यह वादा पूरा करे।
03– मितानिन कार्यक्रम में कार्यरत मितानिन, मितानिन प्रशिक्षण, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एन. जी. ओ. अंतर्गत कार्य नहीं करेंगे। शासन ठेका प्रथा बंद करे।
*भाजपा की विष्णु देव सरकार पर मितानिनों फूटा गुस्सा..*
प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ ने कहा की भाजपा की सरकार झूठा वादा करने वाली सरकार है । घोषणा पत्र में किए गए वादे जमीनी स्तर पर फैल है, और इसका परिणाम आने वाले सन् 2029 के चुनाव में भाजपा को इसका करारा जवाब दिया जाएगा।
*यह कार्यक्रम मस्तुरी के सत्कार भवन मे आयोजित किया गया कार्यक्रम उपस्थित रहे..*
मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया, प्रमोद अवस्थी, अमृत राठौर, लखन टंडन, विश्वप्रकाश कुर्रे , विनोद बघेल,हीरालाल यादव मितानिन बीना साहू, सुलोचना यादव, तेरस मरावी,बृहस्पति साहू, विजमा,गायत्री ,ज्योति निषाद, सप्या सीमा विश्वकर्मा ,सुशीला राय ,अंजू राय, मधुलता पाटनवार,सरोज यादव, शिवकुमारी साहू, गौरी यादव, सुनीता मधुकर, मीना जान ,बहोरन खरे,भौरानंद साहू, उमिँला श्रीवास ,कांति कुरेँ , गनेशिया सोनी तथा भारी संख्या मे मितानिनों की उपस्थिति रही।



