Home Blog हाथियों के हमले में मृतक के परिजन को मिला मुआवजा विधायक रेणुका...

हाथियों के हमले में मृतक के परिजन को मिला मुआवजा विधायक रेणुका सिंह ने बढ़ाया हौसला

0

*दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी* *रहीं विधायक*

एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट
एमसीबी/ जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जनपद मनेंद्रगढ़ अंतर्गत ग्राम कछोड़ में बीते 20 अगस्त को हाथियों के झुंड के प्रवेश से एक दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें गांव के ही निवासी धीरज लाल की हाथियों के कुचलने से मौत हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद आज मृतक की पत्नी श्रीमती लखपतिया को भरतपुर-सोनहत की विधायक रेणुका सिंह ने शासन की ओर से जारी 5.75 लाख रुपये का चेक प्रदान कर परिवार को ढांढस बंधाया।

Ro.No - 13672/156

विधायक ने कहा कि संकट की घड़ी में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

रेणुका सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि किसी भी समय हाथियों या अन्य हिंसक जानवरों की आवाजाही ग्रामीण क्षेत्र में होती है तो विभाग द्वारा समय पर मुनादी और अन्य सुरक्षा उपायों से ग्रामीणों को सतर्क किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।

विधायक के इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की और कहा कि वे हमेशा अपने क्षेत्र के प्रति संवेदनशील रहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here