सरसीवा – सरस्वती शिशु मंदिर झुमका में संकुल सरसीवा द्वारा एक दिवसीय आवर्ती प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन बड़े ही उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
उद्घाटन सत्र में मुख्यातिथि के रूप में ग्राम पंचायत झुमका के सरपंच धनंजय साहू, उपसरपंच विष्णु साहू, रमा साहू एवं रघुनाथ साहू उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के प्रथम कालखंड में सभी विद्यालयों से आए आचार्य एवं दीदीयों ने अपना परिचय दिया। दूसरे कालखंड में भूपेंद्र साहू ने गणित विषय पर प्रशिक्षण देते हुए प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर आने वाली कठिनाइयों पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं लाला राम खूंटे ने पालक संपर्क के लाभ पर सारगर्भित मार्गदर्शन दिया।
इस आवर्ती प्रशिक्षण वर्ग में कुल 51 सहभागी सम्मिलित हुए, जिनमें 15 आचार्य एवं 36 दीदीजी शामिल थीं। आयोजन के समापन पर विद्यालय परिवार की ओर से सभी आचार्य-दीदीयों को पेन तथा प्रधानाचार्यों को डायरी एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। यह आवर्ती प्रशिक्षण वर्ग ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।



