Home Blog मनेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई–चाकूबाजी हत्याकांड का खुलासा,09 आरोपी गिरफ्तार

मनेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई–चाकूबाजी हत्याकांड का खुलासा,09 आरोपी गिरफ्तार

0

Manendragarh police’s big action – knife attack murder case solved, 09 accused arrested

☑ धारदार हथियार बरामद, 01 आरोपी अब भी फरार
☑ पुलिस अधीक्षक बोले – हत्या जैसे जघन्य अपराधों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा

Ro.No - 13672/156

एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट
एमसीबी/थाना मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में 05 सितंबर की रात हुई चाकूबाजी की घटना में करण राठौर की मौत हो गई थी। इस सनसनीखेज घटना से पूरे क्षेत्र में भय का वातावरण व्याप्त हो गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई। सतत प्रयास, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने हत्या के इस जघन्य प्रकरण का पर्दाफाश करते हुए अब तक 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 02 अपचारी बालक भी शामिल हैं। एक आरोपी अक्कू उर्फ अकरम अब भी फरार है। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (चाकू) को पुलिस ने जप्त कर लिया है।

👉 सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हथकड़ी लगाकर पूरे शहर में जुलूस निकाला, जिससे आम जनता में विश्वास और अपराधियों में दहशत का माहौल बना।

गिरफ्तार आरोपी
1. ऋतिक मिश्रा (25 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 7 स्टेशन रोड मनेंद्रगढ़
2. रौनील मिश्रा उर्फ कुक्कू (25 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 7 स्टेशन रोड मनेंद्रगढ़
3. भावेश पाटिल (26 वर्ष) निवासी जलगांव, महाराष्ट्र
4. रशीद खान (27 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 9 पेंड्रा दफाई मनेंद्रगढ़
5. अमन केवट उर्फ बुटई (26 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 11 बस स्टैंड मनेंद्रगढ़
6. सचिन जैन (42 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 9 पेंड्रा दफाई मनेंद्रगढ़
7. प्रभात सौंधिया (25 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 7 स्टेशन रोड मनेंद्रगढ़

इन धाराओं के तहत पंजीकृत किया गया अपराध
थाना मनेंद्रगढ़ में अपराध क्रमांक 150/2025, धारा 103(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

किसी भी अपराधी को बक्शा नहीं जाएगा- चंद्रमोहन सिंह पुलिस अधीक्षक एमसीबी

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हत्या जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कठोर कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में अमन-शांति कायम रहे।

पुलिस टीम का योगदान
निरीक्षक दीपेश सैनी, उप निरीक्षक सुनील तिवारी, सउनि राकेश शर्मा, सउनि किशन चौहान, प्र.आर. संतोष सिंह, रवि शर्मा, नीरज पढ़ियार, राकेश शर्मा, सुनील रजक, आर. मंगल मूर्ति, उतरा कश्यप, प्रदीप लकड़ा, रोशन उके, परमीत सिंह, शाहबाज अंसारी के साथ साइबर सेल के प्र.आर. पुष्कल सिन्हा, आर. जितेंद्र ठाकुर, भूपेंद्र यादव और राकेश तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here