Home Blog अवैध तरीके से गौ तस्करी के मामले में 03 आरोपी एवं विधि...

अवैध तरीके से गौ तस्करी के मामले में 03 आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार।

0

03 accused and a child in conflict with law arrested in case of illegal cow smuggling.

दिनांक 08.09.2025

Ro.No - 13672/156

पुलिस थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर
—00—-
 आंध्रप्रदेश ले जा रहे 02 पीकअप वाहन पुलिस की गिरफ्त में।
 पुलिस द्वारा आरोपियों से कढ़ाई से पुछताछ के दौरान गौ तस्करी के मामले और आरोपी संलिप्त होने की संभावना।
 कुल 18 कृषक मवेशियों को पुलिस द्वारा संजय नगर कांकेर में स्थित कांजी हाउस में सुरक्षार्थ रखा गया है।
 गिरफ्तार आरोपीः-
1. प्रियेस साहू पिता नारायण साहू उम्र 19 वर्ष साकिन खरतुली जिला धमतरी।
2. दिवस कुमार नाग पिता मंहगु राम उम्र 36 वर्ष साकिन मुसुरपुटटा थाना नरहरपुर
3. कंवल सिंह नेताम पिता स्व. कार्तिक नेताम उम्र 60 वर्ष मारंगपुरी थाना विश्रामपुरी
4. विधि से संघर्षरत बालक जिला धमतरी।

—-00—-
मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शैलेंद कुमार साहू पिता रामेश्वर सिंह साहू उम्र 35 वर्ष निवासी गोविंदपुर थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर ने आज दिनांक 08.09.25 को गौ तस्करी के संबध में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वाहन क्रमाक सीजी 05 एएस 9764 और सीजी 04 पीडी 6388 वाहन पीकअप सफेट रंग का बहुत तेजी से चालक के द्वारा चलाते हुये पटौद ओर भागने लगा उपरोक्त गाडी में मवेशियों का परिवहन कर रहे है कहकर हम लोग अपने नीजी वाहन से गाड़ियों को पीछा करके ओवरटेक कर ग्राम पटौद के पास गाड़ियों को घेरकर रोके उसके बाद दोनो गाड़ी ढका हुआ था खोलकर देखने पर वाहन क्रमाक सीजी 05 एएस 9764 में 10 नग गाय, सीजी 04 पीडी 6368 वाहन पीकअप सफेद रंग के वाहन में 08 नग गाय था हम लोग गाड़ियों में बैठे चारो आदमी जिसमें 1. प्रियेस साहू 2. दिवस कुमार नाग, 3. कवल सिंह नेताम एवं विधि से संघर्षरत बालक से पुछे कि आप लोगों के पास मवेशी ले जाने का कागजात है तो गोल मोल बात करने लगे उसमें से प्रियेस साहू बोला कि हम लोग मवेशी का व्यापार करते है और कृर्षि पशु को धमतरी से अवैध रूप से आंध्रप्रदेश के लिये ले जा रहे है कि रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध 331/2025 धारा 6.10 छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, धारा 11 (1)घ पशु कुरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आज दिनांक 08.09.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, के नेतृत्व में, सउनि सोमेन्द्र सिंह, प्रआर गितेश्वर कुलदीप, आरक्षक लक्ष्मीनारायण शोरी, देवेन्द्र मंडावी का अहम भूमिका रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here