Pachpedi police took major action against illegal raw Mahua liquor being operated in Pachpedi area and against drug consciousness.
थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
अप.क्र. – 248/2025 धारा 34(2) आब.एक्ट
————————————————-
मस्तूरी। विवरण इस प्रकार कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवैध शराब पर अंकूश लगाने एवं अवैध करोबार करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। निर्देश प्राप्त होने पर, थाना प्रभारी पचपेड़ी द्वारा अलग टीम बनाकर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था।दौरान पेट्रोलिंग के मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम केवटाडीह टांगर के धनसाय यादव ने अवैध रूप से शराब विक्री करने हेतु अपने कब्जे में रखा है तथा बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये, जिसके पालन में टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया । आरोपी धनसाय यादव पिता सुखी राम उम्र 34 वर्ष साकिन केवटाडीह टांगर थाना पचपेड़ी की कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया । आरोपी धनसाय यादव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । ज्ञात हो कि पचपेड़ी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार और सख्त कार्यवाही की जा रही है। और आगे भी जारी रहेगी।



