MLA Vikram Mandavi discussed with the collector and handed over a demand letter to start the incomplete Kutru-Farsegadh road
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – क्षेत्रीय विधायक विक्रम मण्डावी ने कुटरू–फरसेगढ़ मार्ग के अधूरे निर्माण कार्य को पूर्ण करवाने की दिशा में पहल करते हुए सोमवार को कलेक्टर संबित मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्य तत्काल प्रारम्भ कराने की मांग को लेकर विस्तृत चर्चा की और एक मांग पत्र भी सौंपा।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 में स्वीकृत इस मार्ग पर लगभग 12.60 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण, डामरीकरण तथा पुल-पुलियों का निर्माण कार्य अब तक अधूरा है। सड़क अधूरी होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक विक्रम मण्डावी ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि अधूरे पड़े सड़क निर्माण को शीघ्र पूरा कराना आवश्यक है, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके और क्षेत्र का विकास भी गति पकड़ सके।




