Home Blog दिवंगत पत्रकार मुकेश चन्द्राकर हत्या के आरोपी ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर के अवैध...

दिवंगत पत्रकार मुकेश चन्द्राकर हत्या के आरोपी ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर के अवैध कब्जे पर चला बुलडोज़र

0

Bulldozer runs on illegal possession of contractor Suresh Chandrakar, accused in the murder of late journalist Mukesh Chandrakar

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बहुचर्चित पत्रकार मुकेश चन्द्राकर हत्या मामले में आरोपी ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर के अवैध कब्जे पर आखिरकार प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। सोमवार 8 सितम्बर 2025 को नगर के नया बस स्टैंड चट्टानपारा इलाके में बने अवैध बाड़े को प्रशासन ने बुलडोज़र चलवाकर ध्वस्त कर दिया।

Ro.No - 13672/156

इससे पहले 4 जनवरी 2025 को गंगालूर रोड कैंप के सामने भी प्रशासन ने आरोपी के अवैध कब्जे को तोड़ा था। अधिकारियों के अनुसार, जिस भूमि पर कब्जा किया गया था, वह सरकारी जमीन है। आरोपी को बार-बार नोटिस दिए गए, लेकिन कब्जा खाली नहीं किया गया। बाद में मामला न्यायालय तक पहुंचा, जहां अदालत ने कब्जाधारी की अपील को खारिज कर दिया।

गौरतलब है कि इसी बाड़े में पत्रकार मुकेश चन्द्राकर की निर्मम हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में दफना दिया गया था। प्रारंभिक दौर में मामले को दबाने की कोशिश की गई थी, लेकिन सच्चाई सामने आने के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया। वर्तमान में मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

तहसीलदार पंचराम सलामी ने बताया कि –
“हत्या मामले में जेल में हैं ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर के परिजनों ने न्यायालय में यथास्थिति बनाए रखने की मांग की थी, लेकिन अदालत ने उनकी अपील को खारिज कर दिया। इसके बाद पूरी सुरक्षा व्यवस्था, एसडीएम बीजापुर, नगर पालिका बंसी लाल नुरेटी अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जा हटाया गया।”

इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here