BJP will run Seva Pakhwada from 17 September to 2 October – Ramu Rohra
कांकेर। भारतीय जनता पार्टी प्रति वर्ष भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम चलाती है ।
उक्त सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के सुचारू रूप से क्रियान्वयन के लिये आज भाजपा जिला कार्यलय कमल सदन कांकेर में जिला भाजपा की कार्यशाला आयोजित की गई । कार्यशाला में मुख्य वक्ता धमतरी के महापौर जगदीश रामु रोहरा रहे वही अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष महेश जैन ने की । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, विधायक आशाराम नेताम, छग मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष आलोक ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता टेकेश्वर जैन, धमतरी जिला महामंत्री महेंद्र पंडित, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा ठाकुर मंचस्थ रहे ।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए रामु रोहरा ने कहा कि 17 सितम्बर को विश्व के ताकतवर व महान नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है । एक ऐसे नेता जिसने अमेरिका को भी झुका दिया । प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ।
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के लिये जिला व मण्डल स्तर पर समिति बन चुकी है जो सेवा पखवाड़ा के दौरान होने वाले कार्यक्रम का क्रियान्वयन करेगी । इस कार्यक्रम के दौरान समाज के सभी वर्गों की सहभागिता हो । सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी हो । यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के दम पर ही सफल होगा ।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में समाज मे प्रमुख रूप से सेवा का योगदान देने वालो का सम्मान हो ।
श्री रोहरा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान कार्यक्रम जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक हो और सारे कार्यक्रमों में भाजपा के जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता सक्रिय रूप से हो।
सेवा पखवाड़ा के दौरान रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, देव स्थलों की सफाई, आरोग्य मंदिरों में शिविर, प्रदर्शनी का आयोजन, मैराथन का आयोजन, आत्मनिर्भर भारत, फिट इंडिया, एक पेड़ माँ के नाम, दिव्यांगों को उपकरण का वितरण, विकसित भारत , सांसद खेलकुद प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
रक्तदान शिविर का आयोजन जिला से लेकर मण्डल स्तर तक करना है और कम से कम 75 लोगो का रक्तदान करवाना है इसमें सभी समाज को शामिल करें। मैराथन दौड़ और फिट इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने का कार्यक्रम होगा।
25 सितम्बर को जनसंघ के संस्थापक व अंत्योदय के विचार के जन्मदाता पँ दिन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाएगी। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाने के साथ ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन होगा ।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मुख्य वक्ता रामु रोहरा ने दे दी है । हम सब को उक्त सभी कार्यक्रमो को ईमानदारी से क्रियान्वित करना है । नए लोगो को पार्टी के विचारधारा से जोड़े। कार्यक्रम की जानकारी मोदी एप में अपलोड करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के लिये खिलाड़ियों का पंजीयन 20 तारीख तक करें । यह कार्यक्रम ग्राम स्तर, विधानसभा स्तर और अंत मे लोकसभा स्तर पर होगा । ग्राम स्तर पर विजेता खिलाड़ी विधानसभा स्तर पर भाग लेगा और विधानसभा स्तर के विजेता लोकसभा स्तरीय खेल में शामिल होगा । सभी मण्डल अध्यक्ष इस बात की जानकारी बूथ स्तर पर खिलाड़ियों को दे व उनका पंजीयन करवाएं।
विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि पार्टी ने जिन कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी दी है वे पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें । जो कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाएगा पार्टी उसे सम्मानित भी किया जाएगा । सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम सिर्फ जिला स्तर पर ही नही अपने-अपने बूथ तक करना है । भाजपा के जनप्रतिनिधि भी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की चिंता करते हुए अपनी भागीदारी निभाये । ज्यादा से ज्यादा लोगो को इस कार्यक्रम से जोड़ें। समाज सेवको का सम्मान करते शाल व श्रीफल भेंट करें।
कार्यशाला में जिला महामंत्री व सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक बृजेश चौहान ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रम के लिये जिला स्तर पर टीम बनाई गई है जो विभिन्न कार्यक्रमो का क्रियान्वयन करेगी । कार्यक्रम को ऐसे करेंगे कि इसमें जिले के अधिकांश लोग शामिल हो ।
कार्यशाला का संचालन करते जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि जिला कार्यशाला के पश्चात मण्डलो में कार्यशाला आयोजित होगा । आभार प्रदर्शन सेवा पखवाड़ा के जिला सदस्य राजा देवनानी ने किया ।
कार्यशाला में राजीव लोचन सिंह, देवेंद्र साहू, हीरा मरकाम, मोनिका साहा, सुषमा गनजीर, निपेन्द्र पटेल, विजय मंडावी, संजय सिन्हा, राजा पांडेय, उमा शर्मा, ईश्वर कावड़े, नंदू ओझा, उत्तम यादव, श्यामल मण्डल, दिनेश रजक, ओमप्रकाश साहू, डाकेश साहू, पीयूष कश्यप, हेम मंडावी, टेकेश्वर सिन्हा सुनीता मण्डल, डिगेश खापर्डे, मनोहर यादव, उत्तम जैन, मनोज ध्रुव, राजीव श्रीवास, बृजमोहन तिवारी, अरविंद जैन, शंकर सरकार, दीपक खटवानी, विजयलक्ष्मी कौशिक, संजू गोपाल साहू, तेजेश्वरी सिन्हा, मीरा सलाम, अंशु शुक्ला, धनेंद्र ठाकुर, पीयूष वलेचा, जीतू मरकाम, मनीष जैन, झाड़ू राम, उगेश्वरी उइके, सपन श्रीवास्तव, मंजू सारथी, खुशी जोतवानी, अनूप शर्मा, खेम तिवारी, प्रताप सलाम, नरेंद्र शर्मा, जयंत अठभेया, चुनेश्वर जैन, अशोक कचलाम, दीपांशु जैन, द्वारिका साहू, भानु नेताम, शकुंतला जैन, एनबति कोर्राम, कमलेश भदौरिया, अंजली अधिकारी, राजेश नायर, देवेंद्र पटेल, मीना ऊके, जीवन नेताम, सलीम मेमन, सुरेश जैन, नितेश सलाम, सुरेश गुढ़ियारी, किशोर भास्कर, हर्षल गजबीए आदि उपस्थित रहे।



